फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के 32 मामले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के 32 मामले मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के मामलों में शुक्रवार को कमी दर्ज की गई। जिले में 32 मामले मिले हैं। सक्रिय केस की संख्या 868 हो गई है।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 868 लोगों की जांच कराई। शाम चार बजे तक संक्रमण के 32 मामले मिले हैं। एंटीजन और आरटीपीसीआर की 434-434 जांच कराई गई। रैंडम जांच में 22 रोगी मिले हैं, जबकि दस लोग कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। वर्तमान में तीन व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि शुक्रवार को 10 हजार 806 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष से के मध्य आयु वर्ग में 2716 बच्चों को प्रथम डोज तथा 2680 बच्चों को दूसरी डोज का टीकाकरण किया गया। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 1054 लोगों को प्रथम डोज 4141 लोगों को दूसरी डोज तथा 215 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें