विधान परिषद चुनाव के बारे में दी जानकारी
मुजफ्फरनगर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा परिषद चुनाव के संबंध में सभी राष्ट्रीय एवं राज्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा परिषद चुनाव के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों व पूरी निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
बताया कि विधान परिषद निर्वाचन के कुल मतदाता संख्या जिले में 1823 है। सात मतदान केंद्रों पर वोट डलेंगे जहां सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। बैठक में सभी राजनीतिक दलों ने निर्वाचन के संबंध में की गई तैयारियों से संतुष्टि व्यक्त की। बैठक में मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन के नियम बताए गए। यह भी कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी अभिलेख एवं दस्तावेज का भली-भांति अध्ययन कर लें, ताकि निर्वाचन के दौरान कोई असुविधा ना हो। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कोई भी संशय होने पर वह एडीईओ, डिप्टी डीईओ एवं उनसे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बैठक में एडीईओ सहायक सभी राष्ट्रीय एवं राज्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।