फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनियों से 4.90 लाख शमन शुल्क वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विधिक माप विज्ञान विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक हरीश कुमार प्रजापति ने बताया कि लैडर होम डेकोर सोल्यूशन्स, निप्पो बैटरी एवं फिलिप्स इंडिया लिमिटेड से कुल चार लाख नब्बे हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया है। साथ ही इनके खिलाफ विभाग में मुकदमे भी दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अरबन लैडर होम डेकोर सोल्यूशन्स के प्रकाशित विज्ञापन में उत्पादों के मूल्य के साथ मात्रा का अंकन नियमानुसार नहीं पाया गया। नोटिस दिए जाने पर कंपनी ने अपराध स्वीकार किया, लेकिन निर्धारित शमन दो लाख 45 हजार को अधिक मानते हुए अपीलीय अधिकारी नियंत्रक विधिक माप विज्ञान उत्तर प्रदेश के समक्ष अपील की। कोई राहत नहीं मिलने पर अंतत: शमन धनराशि जमा की गई। चेन्नई की इंडो नेशनल लिमिटेड जो कि निप्पो बैटरी की निर्माता है, के बैटरी पैक पर घोषणाएं नियमानुसार नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की गई। एक लाख 75 हजार का शमन शुल्क वसूला गया। फिलिप्स इंडिया से विज्ञापन में मानकों की अनदेखी करने पर 70 हजार का शमन शुल्क वसूला गया।

जिला बार के चुनाव का बिगुल बजा
मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ के चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी नासिर अली की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में कार्यकारिणी का वार्षिक चुनाव कराने पर विचार विमर्श हुआ। पिछले चुनाव के संबंधित सभी अभिलेख नष्ट करने का निर्णय हुआ। अध्यक्ष और महासचिव के हस्ताक्षरयुक्त वोटर लिस्ट का प्रकाशन कराया गया और आपत्ति मांगी गई। यदि किसी का नाम छूट जाता है तो वह संबंधित कागजात चुनाव अधिकारी के कार्यालय में जमा करा सकता है। बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी सोपाल सिंह, राजीव त्यागी, मुनेश कुमार सैनी, अनुज कुमार शर्मा, आनंद प्रकाश, जय कंवर जावला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें