फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला जाम पीकर मरने वालों को सरकार का मुआवजा देना गलत: राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। जहरीली शराबकांड को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज राणा ने अपनी ही सरकार के निर्णय पर सवालिया निशाना खड़ा कर दिया है। राणा का कहना है कि जहरीला जाम पीकर मरने वालों को मुआवजा दिए जाना गलत परंपरा है। जो खुद शराब पीकर मर रहे हैं उन्हें मुआवजा किस बात का दिया जाए।
विज्ञापन

बुधवार को गजराज राणा ने यह बयान अपने आवास पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए दिया। राणा ने साफ कहा कि इस कांड की किसी की कोई जिम्मेदारी नहीं है। हां लेकिन थोड़ा बहुत इसके लिए आबकारी विभाग जिम्मेदार जरूर है। कहा कि शराब कोई जबरदस्ती किसी को नहीं पिलाता है। यह कोई सरकारी ठेकों की शराब नहीं थी बल्कि यह घर से तैयार की हुई शराब थी इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। राणा ने कहा कि सरकार शराब पीकर मरने वालों को जो मुआवजा दे रही है वो सरासर गलत परंपरा है। क्योंकि इस शराब का सरकार टैक्स नहीं वसूल कर रही है। अगर सरकार टैक्स वसूलती तो मुआवजा देना जायज था। गजराज राणा ने साफ कहा कि शराब पीकर मरने वालों के परिवारों को मुआवजा नहीं मिलना चाहिए मैं इसका पुरजोर विरोध करता हूं। क्योंकि यह खुद ही जहर पीकर मर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें