फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाई से लदा ट्रक पलटा, जाम लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। यमुनानगर से प्लाई लादकर एक ट्रक पटना जा रहा था। ट्रक चालक सहारनपुर निवासी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि गांव मुझेड़ा के निकट विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन से बचने के प्रयास में संतुलन बिगड़ गया और ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने चालक व क्लीनर केबिन में फंस गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर केबिन का शीशा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। दोनों को मामूली चोट आई। इस दौरान यातायात का आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने ट्रक से प्लाई उतरवाकर खाली कराया।
विज्ञापन


सामूहिक विवाह कराया जाएगा
मीरापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा घोषित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत मीरापुर की ओर से गांधी आश्रम परिसर में शनिवार को पांच जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में विधायक, चेयरमैन समेत सभी गणमान्य लोग आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी नगर पंचायत की ओर से जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें