फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता हासिल करने को कठिन परिश्रम करना जरुरी: सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर छात्रों ने सीनियरों को दी विदाई
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। आदर्श इंटर कालेज तलहेड़ी बुजुर्ग में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सीनियर्स को विदाई दी।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट के छात्रों को विदाई दी। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न गीतों पर शानदार नृत्य पेश कर सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम में सीनियरों ने जूनियर छात्र छात्राओं को पढ़ाई करने और अच्छे अंक प्राप्त करने को टिप्स भी दिए। इस अवसर पर विद्यालय संस्थापक शीशपाल सिंह ने कहा कि विद्यार्थी अध्यापकों के कार्यों का विषय, अध्यापकों के विचारों का लक्ष्य और उनके प्रयासों का प्रतिबिंब होते हैं। उन्होंने कहा कि सफलता हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है। जो विद्यालय से ही शुरू हो जाता है।इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को मेहनत और लगन के साथ शिक्षा ग्रहण करने, सच के साथ आगे बढ़ने और दूसरों की मद्द के लिए हमेशा हाथ बढ़ाने की नसीहत दी। इस मौके पर रविंद्र कुमार त्यागी, महक सिंह, सितम सिंह, अवधेश कुमार, शिवानी, सानिया, विनोद सैनी, तनु शर्मा, प्राची, निशा, मुस्कान, कंवरपाल सिंह, अमित सिंह, भोपाल सिंह, शकुंतला सहल, सुमन, ऋषिपाल, राकेश, आर्यन, स्वाति, अनीता, नरगिस, अंशु, मो. कैफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें