फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू-मुस्लिमों को आपस में बांटने का काम कर रहे राजनीतिक दल : स्वामी ब्रहमानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू-मुस्लिमों को आपस में बांटने का काम कर रहे राजनीतिक दल : स्वामी ब्रहमानंद
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। श्री महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी ब्रहमानंद सरस्वती कहा कि राजनीतिक दल हिंदू व मुस्लिम को आपस में बांटने का काम कर रहे हैं, जिसके चलते राष्ट्र को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

रविवार पत्रकारों से बातचीत में स्वामी ब्रहमानंद सरस्वती ने कहा कि देश में धर्म की भावनाओं का शोषण किया जा रहा है। संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि आज का संघ रज्जू भैय्या के जमाने वाला संघ नहीं रहा है। संघ नेतृत्व पीएम मोदी के सामने नतमस्तक होकर रह गया है। राजनीतिक दल जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। आज कोई भी दल राष्ट्रहित में नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुलायम सिंह यादव ने साधू-संतों पर गोली चलवाई थी उसी तरह अब धर्म संसद में स्वामी स्वरुपानंद के माध्यम से साधू-संतों को 21 फरवरी को शिलान्यास के लिए अयोध्या भेज केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार से उन पर गोली चलवाना चाहती है। उन्होंने कहा कि स्वामी स्वरुपानंद का राम मंदिर से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर वह राम मंदिर बनवाना चाहते हैं तो राहुल गांधी से संसद में राम मंदिर के पक्ष में प्रस्ताव लेकर आएं ओर बीजेपी की असलियत सबके सामने लाएं। स्वामी ने कहा कि राम के नाम पर पहले अटल बिहारी की सरकार और अब मोदी की सरकार केंद्र में बनी है। लेकिन कोई भी दल राम मंदिर बनाने के पक्ष में नहीं है। अगर भाजपा राम मंदिर बनवा देगी तो उसके पास मंदिर का मुद्दा खत्म हो जाएगा और वोटों की फसल फिर नहीं काट पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें