बैटरी से चलेगी कार और साइकिल
खतौली। जानसठ के विक्रांत वर्मा ने अनोखी कार और साइकिल बनाने का दावा किया है। उसका दावा है कि कार और साइकिल पेट्रोल, डीजल या एलपीजी गैस से नहीं, बल्कि बैटरी से चलेगी। विक्रांत वर्मा के इस आविष्कार ने इंग्लैंड तक में छाप छोड़ी है। इंग्लैंड की यूके कंपनी की वजह से अनोखी कार और साइकिल इंडिया के साथ साथ विदेशों की सड़कों पर भी दौड़ेगी। दिल्ली में साइकिल और कार को लांच भी कर दिया गया है।
इलेक्ट्रॉनिक्स से इंजीनियर 30 वर्षीय विक्रांत वर्मा पुत्र अमर सिंह वर्मा जानसठ निवासी है। दिल्ली के नारायणा में विक्रांत की अपनी ई-कैट नाम से कंपनी है। इस कंपनी में वे इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित सामान बनते हैं। विक्रांत ने अपने आविष्कार से बैटरी से चलने वाली कार और साइकिल बनाकर तैयार की है। विक्रांत ने बताया कि साइकिल का नाम ई-कैट दिया गया है, जबकि कार का नाम इंग्लैंड की यूके कंपनी रखेगी। कार और साइकिल लीटीईएम बैटरी से संचालित होगी। कार में 250 किलोवाट की बैटरी लगाई गई है। बैटरी बिजली से भी चार्जिंग होगी तथा चलती कार से भी चार्जिंग होती रहेगी।