फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। नगर एवं क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्योहार परंपरागत तरीके मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का वचन लिया। वहीं बस स्टैंड पर महिलाओं को कई घंटे बसों का इंतजार करना पड़ा। पुलिस ने रक्षासूत्र बंधवाकर महिलाओं को सुरक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन

रविवार को प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार कोतवाली में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। जिसमें कस्बे व क्षेत्र की कन्याओं व महिलाओं से राखी बंधवाकर उन्हें सुरक्षा करने का वचन दिया। इंस्पेक्टर राजेंद्र नागर ने बताया कि मुस्लिम महिलाओं से राखी बंधवाकर जहां पुलिसकर्मियों ने आपसी सौहार्द की मिसाल कायम की है। वहीं, बच्चों तथा महिलाओं को उपहार देकर उन्हें सुरक्षा करने के लिए जिम्मेदारी निभाने का वचन दिया। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर क्राइम आरवी कौल, धर्मवीर सिंह, विक्रम भाटी आदि समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे। उधर, मंसूरपुर क्षेत्र में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर मंगल कामना की। सोंटा, मंसूरपुर आदि गांव की युवतियों ने मंसूरपुर थाने में आकर इंस्पेक्टर केपीएस चाहल तथा अन्य पुलिस कर्मियों को राखी बांधी।

हर्षोल्लास के साथ मना रक्षाबंधन का पर्व
मोरना। भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी तथा रक्षा का वचन लिया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न सामाजिक संगठनों की महिला प्रतिनिधि सहित दिव्यांग आश्रम जाकर बहनों से राखी बंधवाई। सीओ भोपा राममोहन शर्मा, थाना भोपा प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश प्रताप सिंह ने बेसहारा बच्चियों से राखी बंधवाई तथा सुरक्षा का वचन दिया। प्रजापति ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहनों ने भोपा पुलिस व ककरौली पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। इसके अलावा पर्यावरण प्रेमियों ने वृक्षों को राखी बांधी तथा वृक्षों की सुरक्षा के साथ साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


स्कूलों में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
मोरना। रक्षाबंधन के पर्व पर स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राखी प्रतियोगिता, ग्रीटिंग मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वामी कल्याणदेव बालिका इंटर कालेज भोपा में प्रधानाचार्य राजेश शिवाच ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहन के प्यार का प्रतीक है। प्रतियोगिता में प्रियांशी प्रथम, इकरा द्वितीय, फरीहा तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर अनीता जैन, अंशु, कोमल, अंजू व अन्य सभी शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें