फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदी के लड्डू, दाल, मिर्च और कचरी में हानिकारक रसायन मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
11 दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की ओर से खाद्य पदार्थो के लिए गए 11 नमूने जांच में अनसेफ आए हैं। लखनऊ लैब में जांच के दौरान बूंदी के लड्डू, दाल, मिर्च और कचरी में हानिकारण रसायन मिले हैं। विभाग ने ऐसे 11 दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। साथ ही चंद्रा टॉकिज के सामने छह मिठाइयों की दुकानों को भी डिफाल्टर घोषित किया है।
खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने दो माह पहले छापे की कार्रवाई के दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर लखनऊ लैब में जांच को भेजा था। रिपोर्ट चौंकाने वाली आई है। अभिहित अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि 11 दुकानदारों के नमूने अनसेफ आए हैं, जिनमें हानिकारक रसायन मिले हैं। चंद्रा टॉकिज के सामने छह दुकानों से लिए गए बूंदी के लड्डू में केमिकल मिला है। कूकड़ा मंडी में संजय ट्रेडर्स की कचरी में भी कलर पाया गया। खतौली में क्वालिटी कैफे की मिर्च भी रसायन मिला। खतौली के नीरज जैन की अरहर की दाल पर पॉलिस की गई थी। शहर में पान मंडी से लिए गए कत्थे मे भी हानिकारक रसायन मिला। ऐसे सभी 11 दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। चंद्रा टॉकिज के सामने मिठाई की छह दुकानों को भी डिफाल्ट घोषित किया गया है।
विज्ञापन


दस रोडवेज कर्मियों की संविदा समाप्त
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान भी ड्यूटी से गैरहाजिर होने पर दस रोडवेजकर्मियों की संविदा समाप्त की गई है। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि सात चालकों सुभाषचंद, राजू मलिक, सतेंद्र, संजीव, विक्रांत तोमर, वीरेंद्र, पुष्पेंद्र तथा तीन परिचालकों महक सिंह, सुनील, रविंद्र की संविदा समाप्त की गई है।
विज्ञापन


पांच कर्मचारियों को दी विदाई
मुजफ्फरनगर। सेवानिवृत्त होने पर पांच रोडवेज कर्मचारियों को विदाई दी गई। वरिष्ठ लिपिक छविलाल, चालक बिजेंद्र सिंह, मुनेश कुमार, सरेंद्र, किरणपाल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता एआरएम बीपी अग्रवाल और संचालन अनुज त्यागी ने किया। सुधीर बालियान, अमरीश त्यागी, राजेश कुमार, इंद्रपाल शर्मा, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें