फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी स्टील में दो श्रमिक हाइड्रोलिक के नीचे दबे

विज्ञापन
विज्ञापन
कारखाने में दो मजदूर दबे, घायल
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव नरा निवासी राजेश पुत्र राकेश तथा गांव नावला निवासी सतबीर पुत्र मेहरचंद यूपी स्टील में संविदा कर्मचारी हैं। मंगलवार को दोपहर बाद दोनों श्रमिक गलाई की भट्ठी पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उनके ऊपर हाइड्रोलिक गिर गई, जिससे श्रमिक उसके नीचे दब गए। पास में कार्य कर रहे दूसरे कर्मचारियों ने उनको बमुश्किल बाहर निकाल कर तुरंत बेगराजपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए घायलों को मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आनंद हॉस्पिटल में उनके साथ गए यूपी स्टील में मजदूर यूनियन के महामंत्री सतीश धीमान ने बताया कि दोनों श्रमिक कई वर्षों से फैक्ट्री में कार्य कर रहे हैं। यूपी स्टील के एचआर मैनेजर श्रीकांत पांडे का कहना है कि फैक्ट्री में अचानक दुर्घटना हो जाने के कारण दो श्रमिक घायल हो गए थे, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए आनंद हॉस्पिटल मेरठ ले जाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें