मंसूरपुर। मंसूरपुर शुगर मिल में द्वितीय पुरुष योग कक्षा का शुभारंभ किया गया। यह कक्षा सुबह साढ़े पांच बजे होगी। मिल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित तथा उनकी पत्नी ने रंजना दीक्षित ने कक्षा का संचालन कर साधकों को स्वास्थ्य लाभ देने का संकल्प लिया। रंजना दीक्षित ने महिला कक्षा संध्या छह बजे जीएम आवास में तथा अरविंद दीक्षित ने शुगर मिल पार्क में साधना कराई। जगमोहन जैन ने क्रियाएं कराते हुए टिप्स दिए। प्रांतीय प्रधान निर्मल कुमार जैन द्वारा भेजे गए चार अधिकारियों ने विभिन्न योग कराएं। जिसमें 19 साधकों ने प्रथम बार साधना की। इस दौरान ओमकारनाथ तिवारी, सुरेंद्र शर्मा, बलधारी सिंह, कुलदीप, राजीव, योगेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुधीर तोमर, निर्भय, दिनेश राठी, राहुल, विकास, विनय आदि थे।
डीजीपी को शिकायत भेजी
खतौली। बुढ़ाना रोड़ निवासी एक व्यक्ति ने डीजीपी को शिकायती पत्र भेजकर पड़ोसी पर उसे परेशान करने तथा किसी झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। फुरकान पुत्र नसीबुद्दीन ने शिकायती पत्र में बताया कि पड़ोसी नफीस अहमद उसका खानदानी है तथा उससे रंजिश रखता है। आरोप है कि उसने एक लाख रुपये की मांग की तथा न देने पर धमकी दे रहा है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।