फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसैनिकों ने किया नई मंडी थाने का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को नईमंडी थाने का घेराव किया। पुलिस पर अधिकांश शिकायतों को फैसले के नाम पर रफा-दफा करने का गंभीर आरोप लगाया।
विज्ञापन

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिला प्रमुख नरेंद्र पंवार के नेतृत्व में नई मंडी थाने पहुंचकर हंगामा करते हुए इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा का उन्हीं के ऑफिस में घेराव किया। कहा कि नई मंडी थाने में पुलिसकर्मियों द्वारा फैसले के नाम पर अधिकांश मामलों में कार्रवाई नहीं की जाती है। थाने पर आने वाली अधिकांश शिकायतों के साथ समझौते के नाम पर यही खेल किया जा रहा है। उक्त आरोपों को लेकर शिवसेना पदाधिकारियों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। जिसके बाद इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर शिवसेना कार्यकर्ताओं को लौटा दिया। उधर, मामले में इंस्पेक्टर का कहना है कि पुलिस ने एक युवक को चोरी की स्कूटी के साथ रंगेहाथ पकड़ा था। शिवसेना कार्यकर्ता उसी युवक की पैरवी करते हुए उसे छोड़े जाने की मांग कर रहे थे। इस पर स्कूटी मालिक को शिवसेना पदाधिकारियों से मिलवाया गया, जिसने आरोपी युवक को पहचाने जाने की बात कही। इंस्पेक्टर ने बताया कि स्कूटर मालिक द्वारा युवक को पहचान लिए जाने की बात सामने आने पर शिवसेना कार्यकर्ता बैरंग लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें