मुजफ्फरनगर। शहर के महामना मालवीय इंटर कॉलेज में कलांगन के चल रहे कला प्रशिक्षण शिविर में रविवार को युवाओं को टाई एंड डाई की तकनीक से अवगत कराया गया। दीवान पब्लिक स्कूल की कला विभागाध्यक्ष ज्योति सिंह ने युवाओं को क्रश फोल्ड व थ्रेड स्पाइडर की कई विधियों से आकर्षक कुशन तैयार करने के लिए डिजाइन बनाना सिखाया। मीनाक्षी, अनमोल, तरुण सैनी, प्रीति, अभिनव, सविता, आंचल, भावना, बिन्नू पुंडीर, मानसी, ज्योति व दिलखुश आदि युवा मौजूद रहे।