फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त
विज्ञापन

छपार। नेशनल हाईवे पर जयपुर से हरिद्वार जा रही राजस्थान परिवहन की रोडवेज बस चालक की लापरवाही से हाईवे के डिवाइडर पर चढ़ गई । उसमें सवार दो महिला सहित चार लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह चार बजे राजस्थान परिवहन की बस जयपुर से हरिद्वार जा रही थी। जब वह छपार में पहुंची, तो नींद में चालक को झपकी लगी और तेज गति से बस डिवाइडर पर चढ़ गई। आवाज सुनकर पीछे से आ रही एक बस की सवारियों ने घायलों को बस से निकाला, तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गंभीर हुए घायल प्रहलाद कुमार पुत्र करोड़ीमल निवासी मंडूरा थाना हिंडौन सिटी, जिला करौली राजस्थान, दिग्विजय पुत्र जयपाल सिंह और उसकी पत्नी कमलेश निवासी मोहल्ला शिवालिक नगर हरिद्वार, सुल्ताना पत्नी सामी निवासी अलीगढ़ को गंभीरावस्था में एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने परिजनों के कहने पर कमलेश को प्राइवेट नर्सिंग होम में रेफर कर दिया। चालक मौके से फरार हो गया। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बाकी सवारियों को अन्य बसों में बैठा कर हरिद्वार के लिए भेजा। इस संबंध में अभी तक किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें