फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 जून को सुबह छह बजे स्टेडियम में योगा

विज्ञापन
विज्ञापन
21 जून को सुबह छह बजे स्टेडियम में योग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन हरीश चंद्र ने बताया कि 21 जून को स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह छह बजे योग शिविर लगेगा। इच्छुक नागरिक केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा योगा पंजीकरण कार्यक्रम में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इच्छुक लोग टोल फ्री नंबर-9711855005 पर मिस्ड कॉल करें।
उन्होंने कहा कि जनपदवासी अपने एवं अपनों के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील और जागरूक हैं, वे इसका लाभ जरूर उठाएं। अपना एवं अपने आस-पास के और लोगों से मिस्ड कॉल के द्वारा पंजीकरण कराना न भूलें। उन्होने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रात: छह बजे से स्टेडियम में मनाया जाएगा। इस योग दिवस के अवसर पर सभी योग प्रेमी प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। योग हमारे जीवन को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए अचूक मंत्र है। योगा से शरीर के अंदर एक नई स्फूर्ति का संचार होता है और हमारा शरीर निरोगी रहता है। उन्होंने कहा कि योग से हम आज के परिवेश में अपने जीवन को सुखी बना सकते है और इस प्रदूषित वातावरण में योग के द्वारा अनेकों बीमारियों से निजात पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थायी समिति की बैठक 18 को होगी
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में बनी पत्रकारों की स्थायी समिति की बैठक 18 जून को शाम चार बजे कलक्ट्रेट में होगी। डीएम की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में समिति के सदस्य एसएसपी अनंतदेव भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें