फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में एडमिन पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। कस्बा भोकरहेड़ी के व्हाट्सएप ग्रुप में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट डालने के मामले में किशोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के विरोध में एक पक्ष के लोगों ने पंचायत आयोजित की। इसमें लोगों ने पुलिस से ग्रुप एडमिन पर मुकदमा दर्ज करने तथा निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस द्वारा एक तरफा कार्रवाई की जाती है, तो महापंचायत कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस मामले को लेकर दोनों समुदाय के लोगों में तनातनी व्याप्त है।
विज्ञापन

कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला कुआं पट्टी में आयोजित पंचायत का संचालन करते हुए चंद्रपाल सहरावत ने कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप में किशोर को मेंबर बनाना और परिजनों को जानकारी न देना तथा मुकदमा दर्ज करा देना, कहां की सामाजिकता है। कुछ लोग समाज में वैमनस्यता फैलना चाहते हैं। इसकी कड़ेे शब्दों में निंदा होना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए ब्रजवीर सहरावत ने कहा कि इस मामले में एक तरफा कार्रवाई करते हुए शुक्रताल चौकी इंचार्ज ने पुलिस बल के साथ किशोर के घर पर दबिश दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से किशोर के पिता सुंदर के पैर की हड्डी टूट गई है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मनमानी नहीं करने नहीं दी जाएगी। हम निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई के पक्ष में है और पुलिस का सहयोग भी करेंगे। इस दौरान कालूराम, बिट्टू, विनोद, यशवीर, योगेश, अमित, राहुल, सचिन, लोकेश, रवि, विनीत पहलवान, ऋषिपाल, राजेंद्र, तरुण, शैंकी, अमर, विनोद प्रजापति, जसबीर, सुभाष, इंद्रपाल, मनोज ओमबीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें