जानसठ। आदर्श कालोनी में रामचरित मानस के नौ दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन श्रीरामजन्म महोत्सव की कथा सुनाते हुए श्रद्धालुओं ने गुलाल से जमकर होली खेली। इस दौरान रामायण पढ़ रहे कथावाचकों ने भगवान श्रीराम के जन्म का सुंदर वर्णन किया। कार्यक्रम में निशु कांबोज, दीपेश गुप्ता, भूपेंद्र, रेशू, रोहित, पवन, अरविंद, प्रकाशन, अंकित सिंघल आदि मौजूद रहे।
युवती को जेल भेजा
जानसठ। क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में करीब दो माह से फरार चल रही आरोपी मुजफ्फरनगर निवासी गुलशन रानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। लगभग दो माह पूर्व एक किशोरी को तीन दिन तक बंधक बनाकर रेप करने के मामले में पुलिस ने एक झोलाछाप डॉक्टर गांव कवाल निवासी सोनू वर्मा को पूर्व में ही जेल भेजा था। एसएसआई मनोज कुमार यादव ने बताया कि उसकी सहयोगी मुजफ्फरनगर निवासी गुलशन रानी फरार चल रही थी।