बुढ़ाना। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा का परिणाम आने पर छात्र-छात्राएं खुशी में झूम उठे। कस्बे की मेपल्स अकादमी की रिद्घि अग्रवाल ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को टॉप किया। दूसरे स्थान पर रहे निमित जैन ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। नमन जिंदल ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
उधर, कस्बे के डीएवी पब्लिक स्कूल के मौ. तालिब ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय के प्रीत गोला दूसरे स्थान पर तथा पलक तिसरे स्थान पर रही। सनराइज पब्लिक स्कूल में वंशिका त्यागी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को टॉप किया। इसी विद्यालय के वर्नित गोयल ने 92.6 तथा सृष्ठि ने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आरती मेमोरियल पब्लिक स्कूल में अंकुर कुमार ने 82.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को टॉप किया। इसी विद्यालय के प्रियांशु दूसरे स्थान पर तथा अर्जुन मलिक तीसरे स्थान पर रहे।