फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में गन्ने की समस्या पर संयुक्त आयुक्त ने ली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में गन्ने की समस्या पर संयुक्त आयुक्त ने ली बैठक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में गन्ना पेराई की स्थिति को जानने के लिए लखनऊ से आए संयुक्त गन्ना आयुक्त ने चीनी मिलों के अधिकारियों और गन्ना समितियों के सचिव के साथ बैठक की। सामने आया कि जिले में अभी भी 25 लाख क्विंटल गन्ना पेराई होना बाकी है। निर्देश दिए गए कि सेंटर पर तौल बंद करने से पांच दिन पहले और चीनी मिल बंद करने से दस दिन पहले विभाग और किसानों को सूचित करना होगा।
विज्ञापन

प्रदेश के गन्ना आयुक्त के निर्देश पर संयुक्त गन्ना आयुक्त आरसी पाठक ने डीसीओ ऑफिस में जिले की चीनी मिलों के जीएम और गन्ना समितियों के सचिवों की बैठक ली। संयुक्त आयुक्त ने कहा कि जब तक गन्ना खेतों में है चीनी मिलों को बंद करने की अनुमति नहीं मिलेगी। मिलों और समिति के अफसरों ने बताया कि जिले में अभी भी 25 लाख क्विंटल से अधिक गन्ना बकाया है। आयुक्त ने कहा कि चीनी मिल को सेंटर बंद करने से पांच दिन पहले क्षेत्र के किसानों को जानकारी देनी होगी। मिल को दस दिन पहले विभाग और किसानों को जानकारी देनी होगी। जिले के नोडल अधिकारी पाठक ने कहा कि किसी भी चीनी मिल को तब तक पेराई बंद करने की अनुमति नहीं दी जायेगी जब तक उसके क्षेत्र में गन्ना खड़ा है। बैठक में डीसीओ ओमप्रकाश यादव, सभी चीनी मिलों के जीएम, समितियों के सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें