फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पानी को लेकर नगर पालिका में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के कई मोहल्लों में आ रहे दूषित पानी की शिकायत को लेकर रामपुरी के कुछ लोग नगर पालिका पहुंचे, तो उन्हें जलकल विभाग में कोई कर्मचारी नहीं मिला। रामपुरी के लोगों ने हंगामा करते हुए नगरपालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला रामपुरी, जनकपुरी, गौशाला रोड और नया बास में टंकियों से आ रहे दूषित पानी को लेकर मोहल्लेवासी काफी परेशान है। इस संबंध में मोहल्लेवासी नगरपालिका में शिकायत कर सूचित कर चुके हैं, लेकिन फिर भी पानी की सप्लाई में सुधार नहीं किया गया है। इन मोहल्लों से आई शिकायत नगर पालिका में धूल फांक रही हैं। शुक्रवार को मोहल्ला रामपुरी से कुछ लोग नगर पालिका में पहुंचे। उन्होंने टैक्स विभाग में जाकर दूषित पानी की शिकायत बताई। टैक्स विभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने उक्त लोगों को जलकल विभाग में भेज दिया। यहां पर कार्यालय में कोई कर्मचारी न मिलने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। शोरशराबा होने पर अन्य कार्यालय से कर्मचारी एकत्र हो गए।
गुस्साए लोगों ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से रामपुरी के कुछ हिस्से में टंकियों से दूषित पानी आ रहा है। टंकी खोलते ही गंदा पानी आता है। करीब दो से तीन बाल्टी पानी आने पर पानी साफ होता है। दो दिन पहले भी इस मामले की शिकायत नगर पालिका के अधिकारियों से की गई थी, लेकिन अभी तक पानी में सुधार नहीं हो पाया है। इस दौरान मनोज कुमार, विवेक कुमार, विनोद कुमार, महेशपाल, सुरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, मुकेश धीमान, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें