छात्रवृत्ति नहीं मिलने से छात्रों में आक्रोश
मुजफ्फरनगर। छात्रवृत्ति नहीं मिलने से छात्र-छात्राओं में रोष व्याप्त है। श्रीराम कॉलेज के विद्यार्थियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम से छात्रवृत्ति दिलाए जाने की गुहार लगाई है। सभी छात्र-छात्राएं बीएड कोर्स के हैं। डीएम को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
छात्र-छात्राओं ने कहा कि प्रदेश सरकार हर साल छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति जारी करता है, लेकिन उन्हें छात्रवृत्ति नहीं दी गई है, जबकि समाज कल्याण विभाग में उनके फार्म भी जमा हैं और वेरीफिकेशन भी हो चुका है। उसके बाद भी उन्हें छात्रवृत्ति मुहैया नहीं हो सकी है। कालेज प्रशासन फीस के लिए परेशान रहा है। इससे छात्र-छात्राओं को मानसिक रुप के साथ पढ़ाई से भी वंचित होना पड़ रहा है। आक्रोश बीएड के छात्रों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इसके बाद डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर राधिका शर्मा, शशी त्रिपाठी, शालिनी वर्मा, वंशिका गर्ग, निशांत गर्ग आदि मौजूद रहे।