फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों को बंद कराने को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। कस्बे में डग्गामार बसों और अन्य वाहनों का संचालन दुकानों के सामने से होने को लेकर दुकानदारों ने विरोध किया तो बस चालकों ने दुकानदारों से अभद्रता कर दी। इससे गुस्साए दुकानदारों ने चौकी प्रभारी से शिकायत की और हंगामा कर दिया। साथ ही कहा कि यदि डग्गामार वाहनों का संचालन दुकानों के सामने से बंद नहीं कराया गया तो वह बाजार बंद कर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

कस्बे के मेन चौक के पास स्थित पुलिस चौकी के पास से डग्गामार बसों और अन्य वाहनों का संचालन किया जा रहा है, पुलिस इस ओर से आंखें मूंदे हुए है। पिछले कुछ समय से मेन चौक पर स्थित दुकानदारों ने डग्गामार बसों और अन्य वाहनों का संचालन दुकानों के सामने से करने का विरोध किया, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। बुधवार को दुकानदारों ने एक बार फिर इन डग्गामार बसों और अन्य वाहनों का संचालन अपनी दुकानों के सामने से बंद करने को कहा तो वाहन चालकों ने दुकानदारों से अभद्र व्यवहार किया। इसके विरोध में दर्जनों दुकानदार कस्बे की पुलिस चौकी पहुंचे और बताया कि मेन चौक से इन वाहनों का संचालन होने से हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे दुकानदारों के अलावा राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों ने चौकी प्रभारी को चेताया कि अगर डग्गामार वाहनों का संचालन बंद नहीं हुआ तो वह दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, कपिल सैनी आदि भी दुकानदारों के बीच पहुंचे और उन्होंने थाना प्रभारी बीपी सिंह और सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें