फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि में खाली बस दौड़ाने पर लगे अंकुश

विज्ञापन
विज्ञापन
रात्रि में खाली बस दौड़ाने पर लगे अंकुश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम के अधिकारियों ने डिपो का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कहा कि रात्रि में बसों को कम सवारियों पर नहीं चलाया जाए। लोड फैक्टर बढ़ाने पर जोर देने के साथ बसों में साफ-सफाई पर जोर दिया। इसके अलावा भी बाईपास से बस ले जाने वाले चालक-परिचालकों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नववर्ष के पहले दिन क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज पुंडीर, एसएम श्याम बाबू ने डिपो का शाम करीब पांच बजे निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने इससे पहले खतौली डिपो पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। खतौली डिपो की आय और व्यय के साथ बसों का निरीक्षण किया है। शाम शहर पहुंचकर डिपो पर अधिकारियों के साथ आय बढ़ाने और डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाए जाने को लेकर मंथन किया। अधिकारियों ने कहा कि रात्रि में बस सेवा जरूर चलाई जाए, लेकिन यात्रियों की संख्या का ख्याल रखा जाए। खाली बस दौड़ाने वालों पर कार्रवाई होगी। इसके लिए लोड फैक्टर की जांच-पड़ताल की जाएगी। आरएम ने कहा कि बाईपास के बस को ले जाने वाले चालक-परिचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। देर शाम बसों को कस्बों के भीतर से निकाला जाए। इसके साथ डिपो पर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं केा दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। गैरहाजिर चल रहे चालक-परिचालकों को चेतावनी नोटिस भेजकर चेेताया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें