फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली
विज्ञापन

बुढ़ाना। कस्बा और आसपास के देहातों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में बच्चों ने झांकियां निकाली। वहीं, सरकारी, अर्द्धसरकारी संस्थानों, स्कूलों आदि पर ध्वजारोहण हुआ।
कस्बे की हिंदू युवा वाहिनी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पर्व तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर से आरंभ हुई तिरंगा यात्रा ने कस्बे की परिक्रमा की। यात्रा में कस्बे के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी, विधायक उमेश मलिक, हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष मुकेश राणा सह जिला प्रभारी प्रदीप गुर्जर, शुभम शर्मा, मोनू सहित युवा वाहिनी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी श्याम अवध चौहान ने ध्वजारोहण किया। सिविल जज कार्यालय पर सिविल जज संगीता शर्मा ने ध्वजारोहण किया। कोतवाली में चमन सिंह चावड़ा, नगर पंचायत कार्यालय पर अधिकाशासी अधिकारी ओमगिरि ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

कस्बे के मेपल्स अकादमी पर प्रबंधक राजीव गर्ग, आरती मेमोरियल पब्लिक स्कूल में अशोक कुमार, बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक आरएस मलिक, सनराइज पब्लिक स्कूल में सुशील गर्ग, गोल्डन फ्यूचर पब्लिक स्कूल में हनी मलिक व अशोक चौधरी, बाल मुकुंद मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक रजनीश मलिक व प्रधानाचार्य मदनपाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। कस्बा व क्षेत्र की सभी प्राइमरी पाठशालाओं में ध्वजारोहण हुआ।
विज्ञापन

वहीं, जन्माष्टमी के अवसर पर कस्बे के सभी मंदिरों को सजाया गया। चांदनी वाला मंदिर में पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी महर्षि कश्यप समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर डॉ. सोनू कश्यप, मुकेश, वेदपाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें