फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुकतीर्थ दिव्य तपोभूमि: शुक्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
शुकतीर्थ दिव्य तपोभूमि: शुक्ला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोरना। प्रमुख सचिव परिवहन आराधना शुक्ला ने कहा कि शुकतीर्थ दिव्य तपोभूमि है, जिसकी आध्यात्मिक और धार्मिक विशिष्टता है। प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला को सरकार ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए जिला प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन

दो दिन के निरीक्षण पर जिले में आईं आराधना ने भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में दर्शन-पूजन किया। वीतराग स्वामी कल्याणदेव जी महाराज की समाधि मंदिर पर पुष्पांजलि अर्पित की। शुक्ला ने श्री शुकदेव मंदिर के दर्शन कर अक्षय वट की परिक्रमा की। स्वामी कल्याणदेव संग्रहालय का अवलोकन किया। प्रमुख सचिव ने कहा कि शुक्रताल की सुंदरता और वातावरण यहां की शांति और आध्यात्म की विशिष्टता को महसूस कराता है। निस्वार्थ जनसेवा के लिए शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव जी महाराज का जीवन दर्शन पूरे राष्ट्र के लिए अनुकरणीय है। इस दौरान डीएम जीसी प्रियदर्शी, एसएसपी अनंत देव तिवारी, एसडीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, सीओ रिजवान अहमद, कथाव्यास अचल कृष्ण शास्त्री, सुमन शास्त्री, श्याम, विजय शर्मा, हर्षमणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें