फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन चेक हुई 30470 उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
मूल्याकंन केद्र पर शिक्षकों को आवश्यक निर्देश देते शिक्षा अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पहले दिन चेक हुई 30470 उत्तर पुस्तिकाएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के दौरान शुरू हुए यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के पहले दिन 30470 कापियां चेक हुईं। 1549 के स्थान पर 922 परीक्षक ही मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचे। जिले को आवंटित हुई उत्तर पुस्तिकाओं में से अब तक 25.23 प्रतिशत का ही मूल्यांकन हो पाया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण रुका पड़ा यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन मंगलवार से फिर शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय पर इंटर की कापियों के लिए जीआईसी एवं डीएवी इंटर कॉलेज तथा हाईस्कूल के इस्लामिया इंटर कॉलेज एवं चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मंगलवार को सोशल डिस्टेंसिंग एवं सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया। केंद्र में प्रवेश से पूर्व परीक्षकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मूल्यांकन में जुटे परीक्षकों को जरूरी निर्देश दिए तथा केंद्र नियंत्रकों को सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए मूल्यांकन कराने को कहा। पहले दिन इंटर की 12865 और हाईस्कूल की 17605 पुस्तिकाओं की जांच हुई।
विज्ञापन

---
मूल्यांकन एक नजर में...
चारों केंद्रों पर आवंटित पुस्तिकाएं - 311751
अब तक जांची गई उत्तर पुस्तिकाएं - 78659
मूल्यांकन प्रतिशत - 25.23
अवशेष उत्तर पुस्तिकाएं - 233092
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें