फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पालिका अनुचर के पीएफ एकाउंट से उड़ा दिए 2.85 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका जलकल विभाग में तैनात अनुचर के पीएफ एकाउंट से 2.85 लाख रुपये की धनराशि कट गई। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ पदाधिकारियों ने पीड़ित कर्मचारी के साथ बैंक पहुंचकर शाखा प्रबंधक पर नाराजगी जताई। सवाल उठाया कि जो पीएफ एकाउंट ईओ के नाम बंधक है, उससे पैसा कैसे कट सकता है। बैंक की ओर से मामले में पुलिस कार्यवाही की बात कही गई।
विज्ञापन

नगरपालिका जलकल विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोहम्मद इसरार का पीएफ अकाउंट कोर्ट रोड प्रकाश चौक स्थित एक बैंक में है। इसरार ने पालिका में कर्मचारियों को बताया कि उसके पीएफ अकाउंट से पैसा कटने का मैसेज आया है। इस पर स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह और अन्य कर्मचारी पीड़ित को लेकर बैंक पहुंचे। ओमवीर सिंह ने बताया कि अकाउंट से 2.85 लाख रुपये की रकम अलग अलग दिनों में ट्रांजक्शन करते हुए किन्ही अज्ञात लोगों ने निकाली। उनका कहना है कि बैंक अधिकारियों के मुताबिक रकम यूपीआई से निकाली गई। बताया कि पीएफ अकाउंट बंधक रहता है और फ्रीज किया जाता है। यह अकाउंट यूपीआई से लिंक भी नहीं किया जा सकता है, तो ऐसे में पैसा कैसे ट्रांसफर कर दिया गया, समझ नहीं आता। बताया कि बैक अधिकारियों ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें