कोटा से लाए गए जिले के 27 छात्र-छात्राएं
- प्रशासन ने सभी की कराई रैपिड जांच, परिजनों को सौंपा
मुजफ्फरनगर। कोटा में रहकर विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 27 छात्र-छात्राओं को जनपद में लाया गया। सभी स्टूडेंट्स की प्रशासन ने रैपिड जांच कराई है। इसके बाद होम क्वारंटीन का शपथ पत्र भरवाकर परिजनों को सौंप दिया।
कोरोना संकट के बीच कोटा में फंसे छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर अपनी परेशानी बताई थी। जिसके बाद व्यवस्था की गई। जिले के 27 स्टूडेंट आगरा रोडवेज की दो बसों से मुजफ्फरनगर पहुंचे। इनमें आगरा के बेवर डिपो की बस से 19 छात्र यहां आए, जिनमें लद्दावाला की आयुषी जौहरी, ककरौली का साकिब, पिंकू, प्रियंका, खादरवाला का विवेक, अलमासपुर का अभिषेक, कुल्हेड़ी का जैद रागिब, शगुफ्ता रागिब, अबुपुरा के पर्व अग्रवाल, बुढ़ाना के वैभव सागर, महमूदनगर के जुबैर, जानसठ के फरदीन मलिक, जनकपुर के अभिषेक मलिक, महमूदनगर के दानिश अहमद, खतौली के वैभव शर्मा, मुस्तफाबाद पचेंडा के निखिल कुमार, गांधी कालोनी के अंकित कुमार, भोकरहेड़ी की शैली शामिल हैं। आठ स्टूडेंट देर रात अन्य बस से यहां पहुंचे।
इन सभी छात्रों की जिला प्रशासन ने रैपिड किट से जांच कराई है। जांच के बाद ही इन्हें इनके परिजनों को सौंपा गया। ग्रामीण अंचल के छात्रों को प्रशासन ने अपने वाहनों से उनके घरों पर भिजवाया।