फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-58 के लिए 266 करोड़ स्वीकृत

Sun, 16 Apr 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बैठक लेते केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के प्रयासों से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने नेशनल हाईवे-58 पर करीब 266 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों को मंजूरी दे दी है। इनमें तीन स्थानों पर फ्लाईओवर समेत फुटवियर, अंडरपास के निर्माण शामिल हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण कार्य संधावली फाटक पर होगा। संधावली फाटक पर लंबे समय से अधूरे पड़े पुल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। 
विज्ञापन

  केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री बालियान ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने नेशनल हाईवे-58 पर अधूरे पड़े दर्जनों कार्यों के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। मेरठ से मुजफ्फरनगर करीब 52 किलोमीटर की दूरी में एनएचएआई के तहत 31 कार्य किए जाएंगे। मोदीपुरम में नया फ्लाईओवर बनाने के कार्य को भी मंजूरी मिली है। यहां करीब 28 करोड़ 86 लाख रुपये से निर्माण होगा। इसके अलावा खतौली बाईपास के नए चीतल पार्क पर 17 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से फ्लाईओवर बनेगा। खतौली के भीतर जाने वाले वाहनों को इसके नीचे से निकाला जाएगा। इसी प्रकार से भैंसी मोड़ पर 14.31 करोड़ की लगात से फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी मिली है। इसके अलावा भी सुभारती यूनिवर्सिटी के सामने, मोदीपुरम, सिवाया, मंसूरपुर क्षेत्र में फुटओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण किया जाएगा। वहीं, कंकरखेड़ा, दादरी और खतौली बाईपास पर अंडरपास बनाए जाएंगे। साथ ही पचेंडा गांव के जंक्शन का भी विस्तार होगा। 
  मेरठ से मुजफ्फरनगर की सीमा तक हाईवे-58 पर करीब छोटे-बड़े 31 कार्य होंगे, जिनके लिए मंत्रालय ने 266.20 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने एनएचएआई को इस बाबत आदेश जारी किए हैं। जल्द ही हाईवे ऑथोरिटी की टीम स्थानों का मुआयना कर निर्माण कार्य शुरू करागी।       
विज्ञापन



संधावली का पुल होगा पूरा      
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के पत्र के बाद एनएचएआई ने संधावली फाटक पर अधूरे पड़े पुल के निर्माण का रास्ता भी खोज लिया है। अधिकारियों ने यहां पर गहनता से मंथन किया है। पुल निर्माण में जो भी बाधाएं हैं, उन्हें दूर किया जा रहा है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें