जिला चिकित्सालय में टीकाकरण उत्सव का शुभारंभ करतीं डीएम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। कोरोना से बचाव के लिए चार दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान ‘टीका उत्सव’ रविवार से शुरू हुआ। पहले दिन जिला चिकित्सालय समेत जिले में बनाए गए 50 केंद्रों पर 2614 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
रविवार को जिला चिकित्सालय में कोविड-19 ‘टीका उत्सव’ का शुभारंभ फीता काटकर डीएम सेल्वा कुमारी जे ने किया। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि 11 से 14 अप्रैल के मध्य जनपद के समस्त प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला चिकित्सालय में कोविड-19 टीका उत्सव के अंतर्गत 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा, कोविड-19 नोडल डॉ. अतहर जमीर, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अलका सिंह, उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा, डॉ. शमशेर, डीएमसी तरन्नुम, जिला कोल्ड चैन अधिकारी प्रदीप शर्मा, इमरान खान आदि मौजूद रहे।
सीएमओ ने निरीक्षण किया
दोहपर में सीएमओ डॉ. फौजदार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिखेड़ा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ का भी निरीक्षण किया गया। सीएमओ डॉ. फौजदार ने बताया कि जनपद में रविवार को 2614 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। 45 वर्ष से अधिक आयु के 2354 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 260 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। आज से जनपद में 72 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। शनिवार देर रात को ही हमे कोविशील्ड की 25 हजार डोज मिल गई है। कोवैक्सिन भी जल्द उपलब्ध हो जाएगी।