फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू के चक्का जाम को लेकर पुलिस सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू के चक्काजाम को लेकर पुलिस सतर्क
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कृषि विधेयकों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार के चक्काजाम के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह चौकस है। प्रस्तावित चक्का जाम के सभी दस प्वाइंट्स चिह्नित कर वहां सीओ व एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

भाकियू द्वारा कृषि विधेयकों के विरोध में शुक्रवार को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक पूर्ण रूप से चक्का जाम किए जाने की घोषणा की गई है। पुलिस-प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी करते हुए सभी अफसरों व पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि जनपद में भाकियू द्वारा दस प्वाइंट्स पर चक्का जाम प्रस्तावित है, जहां संबंधित सीओ के साथ ही एसडीएम की भी ड्यूटी लगाई गई है। सभी प्वाइंट्स पर पुलिस फोर्स के साथ ही पीएसी के जवान भी मौजूद रहेंगे। पुलिस का पूरा फोकस इस पर रहेगा कि संबंधित प्वाइंट्स पर किसी भी तरह की कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। एसएसपी ने बताया कि उक्त प्वाइंट्स के अलावा, शहर क्षेत्र में भी सतर्कता रखी जाएगी। किसी भी तरह का जाम न लगे, इसके लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। किसी भी सूरत में आम जनता को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें