भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर के जंगल में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को ले जाती पुलिस।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुठभेड़ में दबोचा 25 हजार का इनामी गोकशी का आरोपी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर के जंगल में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार के इनामी गोकशी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस की गोली लगने से घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना पुलिस ने रविवार शाम चेकिंग के दौरान गोकशी की सूचना पर गांव सिकंदरपुर के जंगल में दबिश दी। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक खेत में संदिग्ध गतिविधियां देख पुलिस वहां पहुंची तो मौके पर मौजूद दो युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा फरार होने में सफल रहा। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी कासिफ पुत्र अतीक निवासी गांव रुड़कली है, जबकि फरार बदमाश की पहचान नहीं हो सकी है। कासिफ गोकशी समेत अन्य कई मुकदमों में वांछित है, जिस पर 25 हजार का इनाम भी रखा गया था। मौके से एक जीवित गोवंश, तमंचा-कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।