फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बच्चों समेत 245 कोरोना संक्रमित, दो अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
कोरोना जांच केद्र पर सैम्पल लेता स्वास्थकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को जिले में 245 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई, इनमें चार बच्चे भी शामिल हैं। इसके साथ ही सक्रिय केस की संख्या 952 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कांटेक्ट ट्रेसिंग अभियान चलाकर लोगों को गाइडलाइन का पालन करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि बुधवार को 245 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें पांच साल से कम उम्र के चार बच्चे भी हैं। संक्रमित बच्चों की संख्या जिले में 15 पहुंच गई है। पांच साल से अधिक की उम्र के 241 केस मिले हैं। दो लोगों को गंभीर स्थिति के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ का कहना है कि मरीजों की निगरानी की जा रही है। उन्हें दवाई दी गई और एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।
------------------------
दुष्कर्म पीड़िता मिली कोरोना संक्रमित
पुलिस एक दुष्कर्म पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। पीड़िता की कोरोना की जांच कराई गई तो वह संक्रमित मिली। इसके बाद पीड़िता को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

------------------------
आज दस लाख पार होगा टेस्ट का आंकड़ा
स्वास्थ्य विभाग अभी तक कोरोना के नौ लाख 99 हजार 926 टेस्ट कर चुका है। बुधवार को यह आंकड़ा दस लाख के पार हो जाएगा। मंगलवार को जिले में 2239 लोगों की जांच कराई गई।
विज्ञापन

------------------------
एक दूसरे के संपर्क से फैल रहा कोरोना संक्रमण
कोरोना संक्रमण जिले में एक-दूसरे के कांटेक्ट से फैल रहा है। मंगलवार को 185 ऐसे संक्रमित मिले, जो किसी पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए थे।
------------------------
एक हजार केस होते ही बढ़ेगी पाबंदियां
जिले में बुधवार को एक हजार सक्रिय केस होने का अनुमान है। ऐसे में प्रशासन की ओर से पाबंदियां भी बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें