खतौली गंगनहर पुल की बाउंड्री वाल गिरी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
गंगनहर पुल की बाउंड्रीवॉल गिरी
खतौली। कस्बे में स्थित गंगनहर पुल की बाउंड्रीवॉल बरसात के बाद गिर गई। गंगनहर पर पिकनिक प्वाइंट बनाया गया है, पुराने पुल की हालात खस्ता होने के बाद उसकी मरम्मत करा दी गई और प्रकाश व्यवस्था भी गई। शाम के समय प्रकाश होने पर गंगनहर का सुंदर नजारा देखने के लिए नगर से लोग घूमने के लिए जाते हैं। गंगनहर पर घूमने वाले लोग पुल के किनारे बनी फुटपाथ पर भी चलते हैं और दीवार पकड़कर गंगनहर में देखते भी हैं। लगातार हुई बारिश के बाद नए गंगनहर पुल पर बनी बाउंड्रीवॉल गिर गई। सूचना के बाद भी प्रशासन ने वहां पर कोई तारबंदी नहीं कराई है, जो यहां आने वाले लोगों के लिए खतरा भी बन सकती है।