फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में 115 पदों के लिए 222 प्रत्याशियों ने जमा कराएं नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद में 115 पदों के लिए 222 प्रत्याशियों ने जमा कराएं नामांकन पत्र
विज्ञापन

देवबंद। खंड विकास कार्यालय में रविवार को ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त 115 पदों के लिए 222 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र भरकर जमा कराए। शाम पांच बजे के बाद तक नामांकन पत्र जमा कराने को प्रत्याशियों का ब्लाक परिसर में जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

बता दें कि 64 ग्राम पंचायतों वाले देवबंद ब्लाक में 2/3 सदस्यों का बहुमत हासिल होने के चलते 49 ग्राम पंचायतों का गठन हो चुका है। सिर्फ मेघराजपुर, नन्हेड़ा आसा, लखनौती, फतहेपुर, दूधली, रामूपुर निजामपुर, नगलीनूर, गुनारसी, शहजादपुर, सुल्तानपुर, दिवालहेड़ी, साखन खुर्द, बढ़ेड़ी मजबता, कुरड़ी और महतौली ग्राम पंचायतें असंगठित थी। जिनके लिए नामांकन प्रक्रिया तीन जून से चल रही है। एडीओ पंचायत शिवनंदन कुमार ने बताया कि देवबंद ब्लाक में पंचायतों सदस्यों के कुल 177 पद हैं। इनमें पूर्व में 62 सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। जबकि शेष 115 सदस्यों के लिए 12 जून को चुनाव होगा। जिनके लिए 222 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा करवाएं हैं। उन्होंने बताया कि सात जून को नामांकन पत्रों की वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें