फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आंधी में उड़े 22 विद्युत पोल, 19 बिजलीघरों से गुल हुई बिजली

विज्ञापन
भोपा रोड पर पल पोल चढ़कर विद्युत लाइन की मरम्मत करता निगम कर्मी। स्रोत- ऊर्जा निगम
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रविवार देर रात आई आंधी और बारिश के चलते दर्जनों विद्युत पोल उड़ गए। बिजली के तार टूटने से शहर सहित देहात क्षेत्र में भी घंटों तक आपूर्ति बाधित रही। शहर के कई फीडर पूरी तरह से ठप हो गए। दर्जनों आवासीय कॉलोनियों में घंटों तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। आपूर्ति सामान्य होने में 18 से 20 घंटे का समय लग गया। करीब 19 बिजली घरों से आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन




रविवार देर रात अचानक आंधी के साथ बारिश आने से मौसम में परिवर्तन हुआ। हवा की गति इतनी अधिक थी कि कई स्थानों पर लगे बिजली के पोल उखड़ गए। पोल उखड़ने से एचटी विद्युत लाइन को क्षति पहुंची। अलग-अलग स्थानों पर हुए फॉल्ट के चलते जनपद के 19 बिजली घरों की आपूर्ति प्रभावित हुई।
काली नदी के आसपास पांच विद्युत पोल उखड़ गए। इस कारण कृष्णापुरी फीडर को आपूर्ति मिलना बंद हो गई। स्टोर से विद्युत पोल आवंटित कराकर मरम्मत का कार्य कराया गया। इस दौरान कृष्णापुरी, हर्षवर्धन कॉलोनी, किदवई नगर, खादरवाला आदि मोहल्लों में करीब 20 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। लोगों को पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ा। जबकि सुरेंद्र नगर बिजली घर का इंसुलेटर फटने से कई कॉलोनियों में आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन

एक्सईएन सागर मल ने बताया कि हॉस्पिटल बिजली घर, एटूजेड कॉलोनी, वसुंधरा, अलमासपुर, द्वारिकापुरी आदि क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि आंधी के चलते जानसठ सड़क पर मेग स्पोर्ट्स एकेडमी के पोल और जाल भी उखड़कर विद्युत तारों पर जा गिरे।
जबकि गांधी कॉलोनी बिजली घर के समीप भी पेड़ गिरने से उसकी चपेट में विद्युत तार आ गए। भोपा सड़क पर एसडी डिग्री कॉलेज के बाहर भी पेड़ गिर गया। काफी मशक्कत के बाद निगम कर्मियों आपूर्ति सुचारु कराई।


22 पोल टूटे, पांच लाख से अधिक का नुकसान
ऊर्जा निगम एक्सईएन सागर मल ने बताया कि शहर में अलग-अलग स्थानों पर आंधी के चलते 22 पोल टूटे। जिन्हें परिवर्तित कर नए पोल लगाए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्र में पांच लाख से अधिक का नुकसान पहुंचा है। कृष्णापुरी फीडर सुचारु करने में समय लग रहा है। खेत गीले होने के कारण वहां हाइड्रा नहीं जा सकता है, जिसके चलते मैनुअली ही पोल खड़े किए जा रहे हैं।

बारिश एक मिमी...पहले रात, फिर दिन में ठंड
मुजफ्फरनगर। जिलेभर में सिर्फ एक मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि मौसम में बदलाव हुआ है। रात का न्यूनतम तापमान गिरकर 18.1 डिग्री पर पहुंच गया। सोमवार को दिन का तापमान भी 30.3 डिग्री रहा। रविवार का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।
-
रोहाना में बिजली आपूर्ति ठप
रोहाना कलां। रविवार रात तेज हवा और बारिश के कारण पेड़ बिजली की लाइनों पर गिरने से एक दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे उपभोक्ताओं को अंधेरे और पशुओं का चारा काटने, पानी की टंकी भरने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता संजय यादव ने बताया कि 33 हजार की लाइन बाधित होने से यह समस्या हुई। बिजली आपूर्ति सोमवार दोपहर 12 बजे चालू हुई।

भोपा रोड पर पल पोल चढ़कर विद्युत लाइन की मरम्मत करता निगम कर्मी। स्रोत- ऊर्जा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें