फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21वीं सदी योग की सदी होगी: रविंद्र       

Fri, 31 Mar 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
योगाभ्यास कराते साधक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
योगाचार्य रविंद्र देव ने कहा कि इक्कीसवीं सदी योग की सदी होगी। व्यायाम और प्राणायाम से हमारे शरीर निरोगी होता है। पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों के लिए लगाए जाने वाले शिविर में योगाचार्य ने कहा कि विश्व में मनुष्य का स्वास्थ्य और शांति केवल योग से ही संभव है। आर्यवृत्त योग शक्ति पीठ के रविंद्र देव ने कहा कि पुलिस को अधिक कार्य करना पड़ता है, उसके लिए यह अधिक जरूरी है।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य अतिथि संघ के प्रांत प्रमुख जयपाल सिंह, आरआई वीर अभिमन्यु, सुभाषचंद सैनी एडवोकेट, तेजपाल सैनी, योगाचार्य हिमांशी ने दीप प्रज्वलित किया। उधर, भारतीय योग संस्थान की ग्रीन लैंड मॉडर्न स्कूल में बैठक हुई। अध्यक्षता योगेश्वर दयाल आर्य और संचालन सुरेंद्र पाल सिंह ने किया। जिला प्रधान पवन सिंह बालियान ने बताया कि दस अप्रैल को संस्था का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।       

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया      
मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने गोशाला नदी रोड पर स्थित मदनानंद आश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर लगाया। जिला चिकित्सालय के डॉ अरविंद पंवार, डॉ घनश्याम, गीतांजलि वर्मा मौजूद रहे। सचिव संगीता कुमारी, अपर सिविल जज श्रीमति प्रतिभा, मानसी शर्मा, पारुल, राजेश दूबे, कपिल गुप्ता, राकेश कुमार, सत्यवीर सिंह, सुभाषचंद, मीनाक्षी शर्मा, सरिता रानी, बालकृष्ण शर्मा मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें