सहायक शिक्षक भर्ती की काउंसिलिंग के दौरान थर्मल स्क्रीनिंग करते कर्मचारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
217 शिक्षकों की हुई काउंसिलिंग
मुजफ्फरनगर। पहली सूची में चयनित शिक्षकों की काउंसिलिंग का कार्य डायट में हुआ। काउंसिलिंग के लिए यहां पांच टीम बनाई गई है। जिले में 250 शिक्षकों को नियुक्ति मिलेगी, इनमें से 217 की काउंसिलिंग का कार्य पूरा हो गया है। 33 की काउंसिलिंग बृहस्पतिवार को होगी।
प्रदेश सरकार ने हाल ही 31500 शिक्षकों के चयन की सूची जारी की है। इस सूची में जिले के लिए 250 का चयन हुआ है। चयनित शिक्षकों की काउंसिलिंग डायट में हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम ने शिक्षकों की काउंसिलिंग के लिए पांच टीमों का गठन किया है। अब तक कुल 217 शिक्षकों की काउंसिलिंग का कार्य पूरा हो गया है। केवल 33 चयनित शिक्षक बचे हैं, इनकी काउंसिलिंग की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी कर ली जाएगी। चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र 16 अक्तूबर को जारी किए जाएंगे।