आरोपियों को पकड़ने पर ग्रामीणों ने थाने घेरा
पुरकाजी। पुलिस द्वारा एक गांव के दो लोगों को अवैध शराब का धंधा करने के आरोप में थाने ले आने पर दर्जनों ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर उन्हें निर्दोष बताकर विरोध जताया। पुलिस से युवकों को छोड़ने की मांग की। पुलिस ने युवकों को छोड़ने से इंकार कर ग्रामीणों को लौटा दिया।
बुधवार रात्रि पुलिस गांव खाईखेड़ी निवासी दीपांशु व रणबीर को अवैध शराब का धंधा करने के आरोप में थाने ले आई थी, जिसकी जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार को ग्रामीण थाने पहुंचे और दोनों लोगों को थाने ले आने का विरोध जताते हुए उन्हें निर्दोष बताकर पुलिस से छोड़ने की मांग की। मगर, पुलिस ने उन्हें छोड़ने से इंकार कर ग्रामीणों को लौटा दिया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा का कहना है कि दोनों के विरुद्ध अवैध शराब का धंधा करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। थाने आने वालों में प्रधान के पति हरीओम त्यागी, धीरज त्यागी, संजय त्यागी , धर्मपाल, भूरा, सत्तू के अलावा महिला शशी, मीना, हरदेई, सुनहेरी आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।