फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन यज्ञ के बाद कांवड सेवा शिविर का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
हवन यज्ञ के बाद कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ
विज्ञापन

मोरना। महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवभक्तों की सेवा के लिए प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं, मंत्रोच्चारण के बीच हवन यज्ञ में आहुति दी गई।
विज्ञापन

हरिद्वार से विभिन्न स्थानों पर जाने वाले शिवभक्त प्रतिवर्ष भारी संख्या में गंगा खादर क्षेत्र से गुजरते हैं। शिवभक्तों की सेवा के लिए कस्बा भोकरहेड़ी बस स्टैंड पर कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ खिचड़ी वाले आश्रम के महंत धर्मदास जी महाराज द्वारा शिव प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करने के उपरांत किया गया। इससे पूर्व, हवन का आयोजन हुआ। यज्ञमान चौधरी उदयवीर सिंह रहे तथा वेदपाठी ओमप्रकाश महाशय रहे। शिवभक्तों की सेवा के लिए नि:शुल्क जलपान सहित स्वास्थ्य व विश्राम आदि की सेवा का प्रबंध किया गया है। चार मार्च तक चलने वाले कांवड़ सेवा शिविर में सफाई व पेयजल व्यवस्था के लिए नगर पंचायत कार्यालय भी सहयोगी के रूप में रहेगा। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक मगनवीर सिंह गिल ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी है। इस अवसर पर भाकियू नगर उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, रामबीर सिंह, बॉबी, इकबाल आर्य, लाला वेदप्रकाश, मनोज कुमार, देवेंद्र सिंह, रमेश कुमार, रणवीर सिंह, राजसिंह, प्रमोद कुमार, सुदेश कुमार, धर्मपाल सिंह, किरण कौशिक, पप्पू, राजेंद्र सिंह, सुमित कुमार आदि सहयोगी के रूप में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें