फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेडाहेड़ी में पूर्ति निरीक्षक ने की राशन वितरण की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
भेड़ाहेड़ी गांव में राशन वितरण की हकीकत जानी
विज्ञापन

मोरना। गांव भेड़ाहेड़ी में पूर्ति निरीक्षक खतौली ने कई कार्डधारकों से राशन वितरण को लेकर बयान दर्ज किए तथा स्टॉक रजिस्टर, सूचना पट आदि का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ब्लाक मोरना क्षेत्र के गांव भेडाहेड़ी निवासी प्रदीप कुमार, नरेंद्र, नवनीत, जितेंद्र, विकास, अमित कुमार आदि लोगों ने खाद्य एवं रसद विभाग लखनऊ को पिछले माह शिकायती पत्र भेजकर बताया था कि गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का राशन डीलर रविंद्र कुमार गांव में राशन वितरण सही नहीं करता है तथा अपात्र लोगों के कार्ड बना रखे हैं। जिलापूर्ति अधिकारी सुनील कुमार पुष्कर के आदेश पर सोमवार को खतौली से पूर्ति निरीक्षक रजनी चौधरी गांव में पहुंची और सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान तथा बस्ती में जाकर कार्ड धारक रामरती, निर्मला, लक्ष्मी, मुन्नी, सरोज, पूनम, सतीश आदि ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि वे अपनी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें