फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकि के साथ साहित्यिक विकास भी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी के साथ साहित्यिक विकास भी जरूरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में डॉ अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ के द्वारा जोनल स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तकनीकी एवं साहित्यिक प्रबंधन पर आयोजित प्रतियोगिता में मेरठ, बिजनौर, शामली, बागपत एवं जनपद के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं विश्वविद्यालय के कुलगीत के बाद अतिथि आरएम तिवारी, कीर्तिवर्धन, डॉ एनएन पंत, डॉ केजी अरोरा, इंजीनियर लोकेश चन्द्रा, डॉ आशुतोष शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रथम दिवस में हिंदी और अंग्रेजी डिबेट, बिजनेस प्लान, जुगाड़ एवं ब्रिज कीर्ति आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कॉलेज के अधिशासी निदेशक डॉ एसएन चौहान ने कहा कि तकनीकी, साहित्यिक एवं प्रबंधन का यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक होगा। तकनीकी एवं बौद्धिक क्षमता दिखाने का भी एक सुअवसर है। प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राएं प्रदेश स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकेंगे। डिबेट अंग्रेजी में एमआईईटी मेरठ की टीम प्रथम एवं एसडी इंजीनियरिंग की टीम द्वितीय स्थान पर रही। ब्रिजी कीर्ति में एसडी इंजीनियरिंग ने बाजी मारी। मनीष गर्ग, अमित सिंघल, डॉ पारेश कुमार इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक रहे। प्राचार्य डॉ एके गौतम ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन प्रगति शर्मा ने किया। डॉ आरटीएस पुंडीर, डॉ विकास कुमार, डॉ विवेक गुप्ता, अभिषेक राय, डॉ विवेक गुप्ता, आशीष बागला, अजय वर्मा, अमित गुप्ता, नवीन द्विवेदी, नवनीश गोयल, नीरज कुमार, गौरव सिंघल, अंकुर सक्सेना, राजेन्द्र कुमार, संगीता अग्रवाल, आकाश कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें