एतिहासिक होगी कश्यप अधिकार क्रांति यात्रा
मुजफ्फरनगर। पूर्व सांसद एवं कश्यप निषाद मेहरा आदिवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि जब तक समाज को एससी में अधिकार नहीं मिल जाता संघर्ष जारी रहेगा। दो फरवरी को शामली के किसान डिग्री कॉलेज में ऐतिहासिक रैली होगी।
अलमासपुर चौराहे पर स्थित एक बैंक्वट हॉल में समाज की बैठक में नरेंद्र कश्यप ने कहा कि सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों के कश्यप समाज के लोग रैली में एकत्र होंगे। कश्यप अधिकार क्रांति यात्रा का उद्देश्य समाज को उसके अधिकार दिलाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामान्य वर्ग के गरीब लोगों को दस प्रतिशत आरक्षण दिया है, इससे कश्यप समाज की पीएम से उम्मीद बढी है कि वह इस समाज को एससी में शामिल कराने के लिए बड़ा कदम उठाएंगे। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव रामकुमार कश्यप, जिलाध्यक्ष प्रमोद कश्यप, कोषाध्यक्ष इंद्र कश्यप, नरेश कश्यप, प्रवीण कश्यप, डॉ पुष्पेंद्र कश्यप, भूरा कश्यप, जयवीर कश्यप, दर्शन कश्यप, जयपाल कश्यप, सुरेंद्र, पप्पू, चरण सिंह, रामदास, महेंद्र कश्यप, संजय कश्यप, राजकुमार कश्यप, रहतू कश्यप आदि मौजूद रहे।