बुढ़ाना। दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि एक बाइक सवार घायल हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरपुर का रहने वाला अब्बास (70) कपड़ा आदि बेचने का कार्य करता है। अब्बास कई दिन से रसूलपुर दभेड़ी गांव में रह रहा था। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे अब्बास बुढ़ाना-खतौली मार्ग पर दभेड़ी पशु पैठ के पास सड़क किनारे जा रहा था। किसी वाहन की चपेट में आने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल हो लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। दूसरी घटना में कस्बा निवासी सुरेंद्र तोमर शनिवार को बाइक से बुढ़ाना आ रहा था। मेरठ-करनाल हाईवे पर इटावा गांव के पास वाहन की चपेट में आने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।