फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौला के ग्रामीणों का बैंक में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने शाखा प्रबंधक को बैंक में घुसने नहीं दिया
विज्ञापन

एसडीएम के हस्तक्षेप पर लेनदेन हुआ चालू
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
बुढ़ाना। जौला के ग्रामीणों ने गांव की सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा पर हंगामा किया। ग्रामीणों ने शाखा प्रबंधक को बैंक में घुसने नहीं दिया। उपजिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद बैंक में लेनदेन चालू हुआ। उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे शाखा प्रबंधक के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जौला के ग्रामीण सोमवार को गांव की सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में पहुंचे। ग्रामीणों ने बैंक के सामने प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। इसी दौरान शाखा प्रबंधक को ग्रामीणों ने बैंक में घुसने नहीं दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के समक्ष ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना सुविधा शुल्क के बैंक में कोई काम नहीं होता। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संयुक्त खाते से एक व्यक्ति को पैसा समय पर नहीं मिल पाता। ग्रामीणों ने शाखा प्रबंधक के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में फोन पर उपजिलाधिकारी से वार्ता करने के बाद सभी ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंच गए। शाखा प्रबंधक भी उपजिलाधिकारी नितिन गौर के पास पहुुंचे। उपजिलाधिकारी ने दोनों पक्षों से वार्ता की। ग्रामीणों ने शाखा प्रबंधक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए शिकायती पत्र उपजिलाधिकारी को दिया। उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे शाखा प्रबंधक के खिलाफ जांच करवाकर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने शाखा प्रबंधक को भी बैंक में जाकर लेनदेन चालू करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शनकारियों में प्रधान के पति हाजी जमशेद, जिला पंचायत सदस्य जब्बार, मोमीन, ताहिर ठेकेदार, अली अहमद, सुक्रयाब, उमर मौहम्मद, ग्यासू आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें