फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर बालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छत से गिरकर बालक घायल
विज्ञापन

मोरना। भोकरहेड़ी के मोहल्ला नई बस्ती निवासी हरेंद्र का पांच वर्षीय पुत्र अर्पित घर की छत पर खेल रहा था। खेलते समय अर्पित छत की मुंडेर की ओर चला गया। संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल अर्पित का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया।

छात्र तीन दिन से लापता
मोरना। गांव ककरौली निवासी साजिद ने बताया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र मुशाहिद गांव स्थित मदरसे में पढ़ता है। शनिवार को मुशाहिद घर से मदरसा जाने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। परिजनों द्वारा छात्र की तलाश जारी है। साजिद ने ककरौली पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन



घोड़ा बिदकने से भगदड़ मची, कई लोग घायल
मोरना। बाइक के साइलेंसर से पटाखा फूटने जैसी आवाज निकलने पर घोड़ा बिदक गया, जिससे लोगों में भगदड़ मच गई तथा कई लोग घायल हो गए। एक युवती बेहोश हो गई।
कस्बा भोकरहेड़ी में बसेड़ा की ओर से घोड़ा बुग्गी चालक का परिवार भोकरहेड़ी आ रहा था। घोड़ा बुग्गी बस स्टैंड के पास पहुंचा, तभी वहां से गुजर रही बाइक के साइलेंसर से तेज धमाके की आवाज हुई, जिससे बिदककर घोड़ा तेजी से इधर उधर भागने लगा। इस दौरान भगदड़ मचने से बुग्गी चालक ब्रहम सिंह की पुत्री पूजा बेहोश हो गई।
विज्ञापन



बसपा सुप्रीमो के जन्मदिवस पर केक काटा
मोरना। मोरना स्थित मेन बाजार में बसपा के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी पुष्पांकर पाल व जिला प्रभारी संजय रवि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मायावती के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर हर्षोल्लास के साथ मिष्ठान वितरित किया। संजय रवि ने कहा कि मायावती ने दलित व सर्वसमाज के दबे कुचले वर्ग में नई चेतना को जागृत कर आत्मविश्वास जगाया है। इस अवसर पर विकास कुमार जोन कोअर्डिनेटर, मनव्वर जैदी, डॉ. एसपी भार्गव, डॉ. बलराम सिंह पाल, गुलफाम अंसारी, हातिम अंसारी, राजकुमार प्रजापति, राजपाल सिंह, रुपेश गोयल, आदेश अग्रवाल, दीपक वर्मा, सूरजभान चौहान, विनोद खटीक, सीटू वर्मा, गुड्डन वाल्मीकि, अंकित कुमार, टोनी माहेश्वरी, संजू, अजय गौतम, रहीस इदरीसी, काजू पंजाबी, इस्तकार, आनंद वर्मा, पप्पू अंसारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें