मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया
मुजफ्फरनगर। सपाइयों ने जिले में पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।
महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाजवादी विचारधारा पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर केक काटकर पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को 80 वां जन्मदिन मनाया गया। जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया। इस अवसर पर चंदन चौहान, राकेश शर्मा, राशिद सिद्दीकी, जिया चौधरी, राजकुमार यादव, प्रवक्ता काजी अरशद, अंसारी आढ़ती, सोमपाल बालियान, हाजी इकबाल अहमद, डॉ नूरहसन, डॉ नरेश विश्वकर्मा, शाहिन बेगम, गोल्डी अहलावत आदि मौजूद रहे।
सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका में दिया धरना
मुजफ्फरनगर। बोनस, सातवें वेतन तथा एचआरए सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी संघ ने नगर पालिका परिसर में धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनकी लंबित मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यदि शीघ्र ही मांगों को पूरा नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। धरने पर जिलाध्यक्ष राजेश उटवाल, महामंत्री राजू वैद्य, मदनलाल, सरोज, सुधा, राजकुमार, अनिल सूद आदि मौजूद रहे।
युवा संसद में पहुंचने का आह्वान किया
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यालय पर हुई बैठक में मुख्य अतिथि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की प्रदेश संयोजक मिनल गौतम ने बताया कि 26 नवंबर को पश्चिम क्षेत्र के युवा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मुरादाबाद में युवा संसद का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से युवा संसद में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सन्नी वर्मा, तरुण पाल, सतेंद्र गिरि, अनुज सहरावत, पतंजलि सैनी, आयुष खटीक, देवेश चौहान, ओम सिंह मोंतला, अमित गुप्ता, अमित धीमान, प्रशांत गौतम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुशवेंद्र तोमर ने तथा संचालन महामंत्री सागर वाल्मीकि और अभिषेक त्यागी ने किया।
जागरूकता को निकाली साइकिल रैली
मुजफ्फरनगर। सामाजिक संस्था ह्युुमेनिटी वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में खसरा एवं रुबेला से बचाव के लिए 26 नवंबर से शुरू हो रहे टीकाकरण की जागरूकता के लिए साइकिल रैली निकाली। रैली को सीएमओ डा. पीएस मिश्रा एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. सरहन सिंह, महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी शर्मा, नगर शिक्षा अधिकारी सविता डबराल, शायर नवाज देवबंदी आदि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएमओ ने बताया कि खसरा एवं रुबेला को समाप्त करने के लिए टीकाकरण में अभियान सहयोग जरूरी है। रैली में असद फारूकी, यूनिसेफ से तरन्नुम सिद्दीकी, बीएमसी रिफाकल अली, डा. खालिक सिद्दीकी, आरिफ, राशिद खान आदि मौजूद रहे।