फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर स्वच्छता की चेतना जगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली निकालकर स्वच्छता की चेतना जगाई
विज्ञापन

चरथावल। नगर पंचायत एवं गांधी बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नगर को स्वच्छ और निर्मल रखने के लिए नगर के प्रमुख मार्गों पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। नगर पंचायत अध्यक्ष सतेंद्र त्यागी ने स्वच्छता माह अभियान में सबसे सुंदर और स्वच्छ वार्डों को पुरस्कृत करने की घोषणा की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय में रैली का शुभारंभ चेयरमैन सतेंद्र त्यागी और अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इससे हॉल में आयोजित स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा बैठक में कस्बे के विभिन्न वार्डों के जिम्मेदार लोगों का स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। हर वार्ड में सभासद और जिम्मेदार लोगों की कमेटी गठित कर दी गई है, जिसमें हर वार्ड से सफाई कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता और वर्तमान सभासद समेत सात लोगों को शामिल किया है। उन्हें प्रतियोगिता में वार्डों की सफाई का अहम जिम्मा सौंपा गया है। चेयरमैन ने कहा कि पॉलिथीन प्रयोग करने पर शासन का प्रतिबंध है। इसके लिए सर्च अभियान में पॉलिथीन बेचता पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ईओ मनोज यादव, वरिष्ठ लिपिक महेश प्रसाद, सुनील कुमार, अनुज त्यागी, विरेंद्र त्यागी सभासद, सुनिल कश्यप, अनिल सभासद मौजूद रहे। उधर, गांधी बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं ने प्रमुख मार्गों और मलिन बस्तियों में बैनर और पोस्टर लेकर रैली निकाली। शुभारंभ प्रबंधक मनीष गर्ग ने किया। छात्राओं ने विभिन्न नारों से लोगों का स्वच्छता के प्रति चेतना जगाई। कहा कि सफाई से कुपोषण से बचा जा सकता है। प्रधानाचार्या अनिता गौतम, संजय कंसल, प्रवीण कश्यप का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें