जानसठ। गांव बसायच निवासी अर्जुन पुत्र धीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके भाई रविंद्र को पिता ने डांट दिया था। जिससे वह घर से कहीं चला गया। पीड़ित ने तहरीर देकर भाई की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश करने की मांग की है।
महिला को हिरासत में लेने पर रोष
जानसठ। गांव कवाल में पुलिस ने एक महिला को हिरासत में ले लिया। महिला को एक घंटे बाद भाजपा नेता द्वारा हस्तक्षेप करने पर छोड़ा गया। रविवार को गांव कवाल में पुलिस ने हरियाणा की अवैध शराब पकड़ने को ग्रामीण के मकान पर छापा मारा। पुलिस द्वारा घर की तलाशी लेने पर महिला ने विरोध किया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर घर की तलाशी ली। पुलिस महिला को पकड़ कर थाने ले आई। महिला का आरोप है कि घर की जबरदस्ती तलाशी लेने से मना करने पर पुलिस ने घंटों थाने में उसे बिठाए रखा। भाजपा नेता ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए महिला को छोडऩे के लिए कहा। इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने बताया कि गांव कवाल में शराब बेचने की सूचना मिली थी। जिसको लेकर छापेमारी की गई। तलाशी में घर पर कुछ नहीं मिला। पुलिस का विरोध करने महिला को हिरासत में लिया गया था, जिसको छोड़ दिया गया है।
वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता का निधन
मंसूरपुर। गांव मोघपुर निवासी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सोराज सिंह (75) का दिल का दौरा पड़ने से गांव में निधन हो गया। कार्यकर्ता के निधन का खबर मिलते ही सांसद डा. संजीव बालियान, विधायक विक्रम सैनी, जिला महामंत्री हरीश अहलावत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे तथा शोक प्रकट किया।